Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 10 बड़ी घोषणाएं की हैं। चुनावी साल में ये घोषणाएं काफई अहम हैं। छात्रों, बेरोजगारों, पूर्व सैनिकों और भू कानून के लिए खास ऐलान किया गया है।
1- विधायक निधि में कोरोना काल में की गई कटौती को लिया गया वापस
2- विधायक निधि में इस साल नही होगी एक करोड़ की कटौती
3- उच्च शिक्षा के सभी छात्रों को मुफ्त टेबलेट उपलब्ध कराएगी सरकार। कोशिश है कि आम बच्चों तक क्वालिटी एजुकेशन की पहुंच बने। कोविड काल में आनलाईन एजुकेशन की महत्ता बढी है। सरकार राज्य के राजकीय विद्यालयों के 10 वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं को प्री लोडेड कंटेंट के साथ मोबाईल टैबलेट जल्द उपलब्ध कराएगी।
4- कैंट बोर्ड में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के भवन कर को अन्य स्थानों की तर्ज पर होगा निर्धारण
5- भू कानून समेत जमीनों से जुड़े कई मसलों पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
6- पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर लेवल तक के कर्मचारी को कोविड काल में बेहतर काम करने के लिए 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला
7- राजस्व विभाग को भी मिलेगा 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला
8- समूह ग के बाद अब समूह ख के पदों पर भी मिलेगी उम्र में एक साल की राहत
9- Dr शिवानंद नौटियाल छात्रवित्ति में इजाफा। शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रूपये से बढाकर 1500 रूपये करने और साथ ही इसके लाभान्वितों की संख्या को 11 से बढाकर 100 करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रूपये से बढाकर 1000 रूपये करने की भी घोषणा की।
10- स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए सख्ती से होगा काम, गर्ल्स टॉयलेट की अलग से होगी व्यवस्था
यह भी पढ़ें - देहरादून: मालदेवता-सहस्त्रधारा रोड टूटकर नदी में समाई, 2 गाड़ियां बही..देखिए वीडियो