वंदना कटारिया इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में हैं। जहां उन्होंने टीवी की दुनिया के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग में हिस्सा लिया। दर्शक उन्हें जल्द ही कपिल शर्मा संग स्क्रीन शेयर करते देखेंगे।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Vandana Kataria in The Kapil Sharma Show
हरिद्वार: हरिद्वार के छोटे से गांव से निकलकर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके अलावा दर्शक उन्हें जल्द ही टीवी की दुनिया के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा संग हंसी-ठहाके लगाते देखेंगे। उन्हें कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट बुलाया गया है। वंदना कटारिया इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में हैं। जहां उन्होंने प्रोग्राम की शूटिंग में हिस्सा लिया। शो की शूटिंग के लिए वंदना कुछ दिन पहले हरिद्वार से मुंबई गई थीं। इसकी जानकारी वंदना के भाई पंकज कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि वंदना कटारिया जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। उनके साथ स्टार हॉकी प्लेयर रानी रामपाल और सुशीला भी कपिल शर्मा शो दिखेंगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आ गई गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘यकुलांस’, पांडवाज का अलग और बेहतरीन काम..देखिए
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के साथ शूट किया गया एपिसोड जल्द ही कपिल शर्मा शो में प्रसारित होगा। बता दें कि स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक 3 गोल लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वंदना के शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइल में पहुंची थी। राज्य सरकार ने उन्हें इस साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है, ताकि दूसरी बेटियां भी उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ सकें।