उत्तराखंड के व्यापारियों को धमकाने लगे हैं UP के बदमाश..DGP बोले- ‘उन्हें बख्शेंगे नहीं’

बागपत के बदमाशों ने उत्तरी हरिद्वार की करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े मामले में धर्मनगरी के कारोबारी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar industrialist threatened: Haridwar industrialist threatened by miscreants of UP
Image: Haridwar industrialist threatened by miscreants of UP

हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है, बदमाश बेखौफ हैं, उन्हें कानून का डर नहीं रह गया है तो वहीं लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं आज यहां कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है बदमाश और लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है जहाँ बागपत के बदमाशों ने उत्तरी हरिद्वार की करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े मामले में कारोबारी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद कारोबारी द्वारा कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिस पर अब उत्तराखंड डीजीपी ने सख्त रवैया अपनाते हुए हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वही डीजीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि देवभूमि की फिजा बिगाड़ने वाले बदमाशों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वह किसी भी राज्य और स्तर के हों. डीजीपी ने जल्द से जल्द हरिद्वार पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी कर धर्मनगरी की शांति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ट्रक ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत
चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं हरिद्वार के जाने-माने उद्योगपति और कांग्रेसी नेता रहे पारस कुमार जैन के पुत्र तोष कुमार जैन ने कनखल थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनकी भूपतवाला स्थित जमीन का सौदा सुभाष गुप्ता निवासी बेहट लोनी व उनके जानकार यशपाल तोमर निवासी बागपत से वर्ष 2018 में हुआ था 80 लाख रुपये उनको दिए गए थे। आरोपी पक्ष द्वारा समय पर रुपये न देने के कारण सौदा रद्द हो गया था। कारोबारी तोष कुमार जैन ने रुपये वापस कर दिए थे। आरोप है कि पिता के निधन के बाद आरोपी पक्ष लगातार जमीन को अपने नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं वहीं बीते शनिवार को कारोबारी के भगवंत कुटी कनखल स्थित घर यशपाल कुछ वेस्ट यूपी के बदमाश लेकर आ पंहुचा और फिर हथियारबंद बदमाश ने कारोबारी को दिल्ली कोर्ट में आकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए जबरदस्ती दबाव डाला लेकिन कारोबारी ने उनकी बात नहीं मानी और दिल्ली जाने से मना कर दिए जिसके बाद बदमाशों ने कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद कारोबारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में शिकायत दर्ज की गयी वहीं जब ये पूरा मामला डीजीपी अशोक कुमार तक पंहुचा तो उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ को आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं