उत्तराखंड के 8 जिलों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चेतावनी..200 सड़कें बंद

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के 7 जिलो में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Rain: Heavy rain likely in 8 districts of Uttarakhand 28 aug
Image: Heavy rain likely in 8 districts of Uttarakhand 28 aug

देहरादून: मौसम विभाग ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड में 28 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपको बताते हैं वे 8 जिले कौन से हैं। वे जिले हैं देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधम सिंह नगर। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे, 15 स्टेट हाईवे, सात जिला मार्ग, 13 अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें (सिविल) और 89 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 8 जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कहीं कहीं भारी भूस्खलन हो सकता है। सड़कें भी अवरूद्ध हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को संवेदनशील इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील राजमार्गों और नदी नालों से सावधान रहने की अपील की है। नदियों के किनारे बसी बस्तियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार जारी बारिश और भूस्खलन की सबसे ज्यादा मार सड़कों पर पड़ रही है। मलबा आने से यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे घंटों बाधित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुरे हाल हैंराज्य में मौसम के कारण बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए हमारी भी आप सभी से अपील है कि जितना हो सके अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बरसात के दिनों में पहाड़ों पर तेज वाहन चलाने से बचें और लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी के भितरली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, खेतों-घरों में आया सैलाब