उत्तराखंड: टीवी चैनलों की मशहूर टैरो कार्ड रीडर से होटल में रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़ित महिला हरियाणा के रहने वाले बिजनेसमैन और उसके दोस्त के साथ हरिद्वार आई थी। यहां आरोपी बिजनेसमैन ने शराब के नशे में महिला संग रेप किया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Tarot Card Reader: Misbehave with tarot card reader in Haridwar hotel
Image: Misbehave with tarot card reader in Haridwar hotel

हरिद्वार: हरिद्वार में टीवी की मशहूर टैरो कार्ड रीडर और महिला ज्योतिषाचार्य के साथ उसके एक परिचित ने दुष्कर्म किया। महिला ज्योतिषाचार्य की शिकायत पर इस मामले में महाराष्ट्र में केस दर्ज हुआ था, अब केस हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। पीड़ित महिला मुंबई और हरियाणा की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य है। वो पेशे से एक टैरो कार्ड रीडर है, और शादीशुदा है। महिला का पति मुंबई में आर्टिस्ट है। पुलिस के मुताबिक घटना जून माह 2020 की है। महाराष्ट्र मुंबई के बांगुरनगर, गोरेगांव निवासी महिला ज्योतिषाचार्य अपने परिचित बिजनेसमैन आदेश यादव और उसके दोस्त अजय यादव के साथ हरिद्वार आई थी। आदेश और अजय हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। तीनों ने यहां मायापुर क्षेत्र के एक नामी होटल में दो कमरे बुक किए थे। आरोप है कि रात को शराब के नशे में धुत होकर आदेश यादव ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के अगले दिन आरोपी ने पीड़ित से माफी मांगी और शादी का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: स्पा सेंटर पर पड़ा छापा..चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल की बुकिंग
इसके बाद आरोपी ने फरीदाबाद में भी महिला संग कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ज्योतिषाचार्य के माता-पिता फरीदाबाद, हरियाणा में रहते हैं। टैरो कार्ड रीडर के तौर पर मशहूर महिला के कार्यक्रम कई नामी टीवी चैनलों पर प्रसारित हुए हैं। वो हरिद्वार की नामी संस्था से भी जुड़ी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि बिजनेसमैन ने शादी का झांसा देकर उसके संग रेप किया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा, साथ ही कहा कि उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने इस मामले में बांगुरनगर थाने में केस दर्ज कराया था, लेकिन घटना क्योंकि हरिद्वार की है, इसलिए केस हरिद्वार शहर कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदेश यादव और अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।