उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट..कई जगह भूस्खलन से बढ़ी आफत

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के 4 जिलो में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Heavy Rain: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand 29 aug
Image: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand 29 aug

नैनीताल: इस वक्त उत्तराखंड में भारी बारिश से हर जगह सड़क टूटने भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड में 29 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज 4 जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपको बताते हैं वे 4 जिले कौन से हैं। वे जिले हैं नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़। मौसम विभाग का कहना है कि इन 4 जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कहीं कहीं भारी भूस्खलन हो सकता है। सड़कें भी अवरूद्ध हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को संवेदनशील इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील राजमार्गों और नदी नालों से सावधान रहने की अपील की है। नदियों के किनारे बसी बस्तियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार जारी बारिश और भूस्खलन की सबसे ज्यादा मार सड़कों पर पड़ रही है। मलबा आने से यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे घंटों बाधित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुरे हाल हैं। राज्य में मौसम के कारण बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए हमारी भी आप सभी से अपील है कि जितना हो सके अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बरसात के दिनों में पहाड़ों पर तेज वाहन चलाने से बचें और लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
यह भी पढ़ें - हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले ध्यान दें, हाईवे पर हुआ भूस्खलन..यातायात बंद