उत्तराखंड में 1 हफ्ते बढ़ सकता है कर्फ्यू, दो जिलों में मिले डेल्टा प्लस वैरियंट मरीज

माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कर्फ्यू 1 हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह भी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Coronavirus: Curfew may be extended in Uttarakhand
Image: Curfew may be extended in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखँड में इस वक्त कर्फ्यू लागू है और माना जा रहा है कि कर्फ्यू 30 अगस्त के बाद एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। धामी सरकार आज इसे लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड सरकार कर्फ्यू बढ़ाकर 6 सितंबर तक कर सकती है। राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश के सख्ती से प्रावधान किए जा सकते हैं। अभी कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह 6 बजे तक के लिए लागू है। इस बीच उत्तराखंड केदो जिलों में डेल्टा प्लस वैरियंट वाले मरीज भई सामने आए हैं। रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के पॉजिटिव सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। भले ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन सरकार कोई ढिलाई करने के मूड में नहीं है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए पर्यटकों पर भी सख्ती की जा रही है। उत्तराखंड आने के लिए पर्यटकों को कोरोना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी वेबवाइट में पंजीकरण सहित होटल बुकिंग से जुड़े कागजात दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। बिना कोविड रिपोर्ट उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की बॉर्डर पर ही कोराना जांच की जा रही है। रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कोरोना डेल्टा प्लस के पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: युवाओं के लिए जरूरी खबर..BSF, CAPF, SSF में बंपर भर्ती..10 वीं पास करें अप्लाई