उत्तराखंड: इनसे मिलिए..ये दिन में मिस्त्री का काम करते थे, रात में बन जाते थे सुपरचोर

हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन राजमिस्‍त्री को गिरफ्तार किया है..पढ़िए इनके कारनामे
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar Police: Haridwar police arrested 3 thieves
Image: Haridwar police arrested 3 thieves

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 3 शातिर चोरों को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। यह तीनों शातिर चोर दिन में राज मिस्त्री का काम करते थे और रात में चोरियां करते थे तीनों चोरों की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी और पुलिस इन दोनों को पकड़ने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। आखिरकार दोनों चोरों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने चोरी किया गया लाखों का माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से पांच एलईडी, एक लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित दिन में राज मिस्त्री का काम करते थे और रात में चोरियां करते थे। चलिए आपको यह भी बताते हैं की ये तीनों चोर आखिर पुलिस के चंगुल में कैसे फंसे, हरिद्वार में सुमननगर निवासी अतुल कुमार और शिवालिकनगर निवासी हिमांशु ने घर में चोरी होने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करवाया था क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस चिंतित हो उठी और पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक टीम गठित की और उसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में नजर रखना शुरू किया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल शांति डिमरी खुद हार्ट पेशेंट हैं, फिर भी वर्दी का फर्ज नहीं भूले..इन्हें सलाम
टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर देर रात सुमननगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर से तीन संदिग्धों को पकड़ा, पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच एलईडी टीवी, एक स्टैंडिंग फैन और एक स्टार्टर, एक इंडक्शन बरामद किया है वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में राजमिस्त्री का काम करते हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने दोनों घरों की निगरानी की थी। जिनमें ताला लगा हुआ था और फिर अलग-अलग रात को 12 से 1 बजे के मकानों का ताला तोड़कर घर में घुस गए थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बता दें की तीनों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली व सिडकुल थाने में चोरियों के कुल नौ मुकदमें दर्ज हैं। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है