Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। फिलहाल कोरोना के संभावित खतरों को देखते हुए चारधाम यात्रा पर रोक लगी है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ यात्रा सीजन से जुड़े कारोबारी भी चिंतित हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राज्य सरकार इस समस्या का समाधान नहीं खोज रही। शुक्रवार को श्रीनगर के रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसलिए सरकार जल्द यात्रा शुरू करने का रास्ता निकालेगी। फिलहाल चारधाम यात्रा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। श्रीनगर में हुई जन आशीर्वाद रैली के दौरान सीएम ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने और पंचपीपल से लेकर श्रीनगर तक डबललेन बाईपास बनाने की घोषणा भी की। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आगे पढ़िए