उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 8 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 7 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 7 districts of Uttarakhand

देहरादून: मानसून के साथ आई मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं। पहाड़ में लगातार जारी बारिश से कई जिलों में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। नदियां-गदेरे उफान पर हैं, जो कि हादसों का सबब बन रहे हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिनमें भारी जनहानि हुई। सैकड़ों सड़कें बंद हैं। गांवों तक जरूरत का सामान नहीं पहुंच रहा। मैदानों में जलभराव से दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक चिंता बढ़ाने वाली बात कही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 8 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की स्थिति में बदलाव नहीं दिख रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें - नैनीताल ठंडी सड़क पर जबरदस्त भूस्खलन, सड़क पर आवाजाही ठप
सोमवार व मंगलवार को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 8 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए 8 सितंबर के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है। अगले 24 घंटों की बात करें तो राजधानी दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती है। अगर आप इन जिलों में से किसी में भी रहते हैं, तो खासतौर पर सतर्क रहें। खराब मौसम में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से बचें। जितना संभव हो सुरक्षित जगहों पर रहें। बारिश के यलो अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है ।