उत्तराखंड में दागदार हुई मित्र पुलिस, दारोगा ने की बच्ची से अश्लील हरकत..खूब हुई पिटाई

हल्द्वानी में खाकी हुई शर्मसार, बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था दारोगा, परिजनों ने की जमकर धुनाई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haldwani Police Officer Beating Video: Inspector beaten up in Haldwani
Image: Inspector beaten up in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में खाकी शर्मसार हुई है। एक ओर पुलिस को जनता का रक्षक कहा जाता है मगर हल्द्वानी में एक दारोगा ने हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए खाकी को शर्मसार कर दिया है। बता दें कि बीते रविवार को हल्द्वानी में तैनात एक दारोगा ने एक बच्ची के साथ छेड़खानी की जिसके बाद दारोगा को खुलेआम पीटा गया और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। आरोपी दारोगा हल्द्वानी के मुखानी थाने में तैनात एएसआई है और वह लंबे समय से मासूम के साथ अश्लील हरकत कर रहा था जिससे तंग आकर उसके घर वालों ने पहले उसकी हरकत का वीडियो बनाया और उसके बाद दरोगा की जमकर पिटाई की और दारोगा की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दारोगा की हरकत को शर्मनाक बताया है और दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 3 बच्चों की मां के सिर चढ़ा प्यार का बुखार..पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार
पूरा मामला हल्द्वानी के मुखानी थाने क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि मुखानी थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई मदन सिंह लंबे समय से एक दुकानदार की बच्ची के साथ में अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची के घर वाले लंबे समय से दारोगा की इस बेशर्मी के ऊपर चुप्पी साधे हुए थे मगर दारोगा की हरकतें नहीं सुधरीं और वह बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता रहा। बच्ची के घरवाले के दारोगा की हरकत से परेशान हो गए और उन्होंने उसको पकड़ने की योजना बनाई। बच्ची के परिजनों ने उसको रंगे हाथ पकड़ने के लिए दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह ही आरोपी मदन सिंह एक बार फिर दुकान पर आया और उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और दुकान में लगे कैमरे में उसकी शर्मनाक करतूत कैद हो गई। उसके बाद बच्ची के घरवालों ने और आसपास के लोगों ने मिलकर दारोगा की खूब पिटाई की और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: