Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: ड्रिंक एंड ड्राइव के कई मामले उत्तराखंड से सामने आ चुके हैं। लगातार लोगों को ड्रिंक एन्ड ड्राइव के बारे में जागरूक भी किया जाता है मगर उसके बावजूद भी लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और हादसों का शिकार होते हैं। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है हरिद्वार जिले में प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाईवे के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसमें हरियाणा के एक युवक की मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि गाड़ी चला रहे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से भारी मशक्कत के बाद गाड़ी को नहर से बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि यह ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला है और शराब पीकर गाड़ी चलाने से युवक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा नहर में जा गिरी। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और सूचना मिलने पर युवक के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे में दूसरा घायल युवक अस्पताल में भर्ती है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो युवक खतरे से बाहर है।