Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार एक अनोखी सौगात लेकर आई है। विज्ञान के क्षेत्र में असीमित संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार उत्तराखंड के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत करने जा रही है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों के अंदर विज्ञानी सोच विकसित हो और इसी के साथ उनको नवीनतम तकनीकों से भी अवगत कराया जाए ताकि बच्चे भी विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें और भविष्य में तरक्की कर सकें। बस इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन के साथ मिलकर उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को ड्रोन और सेटेलाइट बनाने और उड़ाने सिखाने की एक शानदार और सराहनीय पहल की है। उत्तराखंड के आठवीं और नौवीं स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की विज्ञानी सोच को विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग ने यह अनोखी शुरुआत की है। इससे ना केवल बच्चों के अंदर साइंस को लेकर इंटरेस्ट जागृत होगा बल्कि भी भविष्य में वे आसमान में सफलता के पंख फैलाकर तरक्की की उड़ान भर सकते हैं। बता दें कि बच्चों को छोटी सेटेलाइट बनाना और उसको लॉन्च करना भी सिखाया जाएगा।