Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जहां किसानों को राहत दी है, तो वहीं आम लोगों के लिए बारिश मुसीबत बनकर आई है। बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, नदियां उफान पर हैं। जबकि निचले इलाकों में जलभराव और कच्चे रास्तों पर भारी कीचड़ जमा हो गया है। आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बदरीनाथ हाईवे समेत करीब 126 सड़कें बंद हैं। गाड़ियां जगह-जगह जाम में फंसी हैं। सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन पहाड़ से लगातार बोल्डर गिरने की वजह से सफलता नहीं मिल रही। सोमवार देर रात प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। मसूरी में भी बारिश के बाद कोहरा छाया हुआ है। बारिश के चलते कहां-कहां रास्ते बंद हैं, ये भी बताते हैं। चमोली में सोमवार को हुई बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे कई जगह अवरुद्ध हो गया।