उत्तराखंड: CM धामी की टीम में 6 नए चेहरों की एंट्री, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

दिल्ली के रहने वाले पूरन चंद नैलवाल सीएम धामी के चीफ पीआरओ बनाए गए हैं, जबकि पीआरओ पद की जिम्मेदारी उत्तरकाशी के किशोर चंद भट्ट को दी गई है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
CM Pushkar Singh Dhami: 6 new faces entry in CM Pushkar Singh Dhami team
Image: 6 new faces entry in CM Pushkar Singh Dhami team

देहरादून: उत्तराखंड में शासन-प्रशासन के स्तर पर बदलाव का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया तो वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। किसे क्या जिम्मेदारी मिली, ये भी बताते हैं। पूरन चंद नैलवाल सीएम पुष्कर सिंह धामी के चीफ पीआरओ बनाए गए हैं, वो दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं, उत्तरकाशी के किशोर चंद भट्ट को पीआरओ के पद पर नियुक्ति मिली है। ऊधमसिंहनगर के रहने वाले रविंद्र सिंह को कॉर्डिनेटर (सामाजिक न्याय) बनाया गया है। इसी तरह चमोली के दलबीर सिंह को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंहनगर के आनंद मोहन रतूड़ी कॉर्डिनेटर (स्वास्थ्य) बनाए गए हैं। जबकि ऊधमसिंहनगर के राजू सिंह को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए हैं। ये नियुक्तियां 28 फरवरी 2022 तक के लिए की गई हैं। इन नियुक्तियों में कार्मिक-वित्त की अनुमति और मुख्यमंत्री के अनुमोदन भी लिए गए हैं। सीएम के निर्देश पर या फिर उनके कार्यकाल से पहले भी नियुक्त किए गए लोगों को उनके पद से हटाया जा सकता है। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ 6 महीने बचे हैं। चुनाव से पहले धामी सरकार ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़े बदलाव कर रही है। पिछले दिनों कई आईएएस-पीसीएस और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उनकी जिम्मेदारी बदली गई। अब सीएम की टीम में 6 नए चेहरों को एंट्री मिली है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लापरवाह कर्मचारियों पर बरसे हरक सिंह रावत, कहा-यहां दाल भात खाने नहीं बुलाया