Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में हत्याकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर चार बच्चों के पिता ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी की प्रेमिका ने उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया जिसके बाद आरोपी ने उसको गंग नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे भी हैं। आरोपी की प्रेमिका एलएलबी की छात्रा थी और पुलिस ने छात्रा का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी बंटी पेशे से फोटोग्राफर है और उसकी आजाद नगर चौक के पास फोटोग्राफर की दुकान है। 3 साल पहले यहां पर उसकी मुलाकात रुड़की की लड़की से हुई थी और दोनों के बीच दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीर-धीरे प्रेम में तब्दील हुई। बंटी शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है और उसने एलएलबी छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। बाद में उसकी प्रेमिका उसके ऊपर शादी का दबाव बनाने लगी तो बंटी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए गंगनहर में धक्का देकर हत्या करदी।