Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन और बिजली गिरने जैसी खबरें सामने आ रही है। फिलहाल 10 सितंबर तक उत्तराखंड के लोगों को इस मौसम से राहत नहीं मिलने वाली। दरअसल मौसम विभाग द्वारा आज भी उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं स्थानों में गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जना होने की भी संभावना है। संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती है। कई जगहों पर सड़क और राजमार्ग भी अवरूद्ध हो सकते हैं। नदियों और नालों में प्रवाह देखने को मिल सकता है। इस वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। नदियों और नालों के पास रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से ही जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि आकाशीय बिजली चमकने और घटना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - देहरादून में बारिश के चलते दो मंजिला मकान ढहा, चमोली में बादल फटने से तबाही