लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व सैन्य अधिकारी को सैन्य बाहुल्य प्रदेश में राज्यपाल बनाए जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Governor Lt Gen Gurmeet Singh
देहरादून: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। वो उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के तौर पर प्रदेश में अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। बुधवार को पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से नए राज्यपाल के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब गवर्नर पद की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह संभालेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी। माना जा रहा है कि सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाकर सैन्य महकमे में एक संदेश देने की कोशिश की गई है। 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सैन्य बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को राज्यपाल नियुक्त कर केंद्र सरकार ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में न CM टिके, न राज्यपाल..कोई भी पूरा नहीं कर पाया 5 साल
उत्तराखंड के नये राज्यपाल रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कौन हैं, आपको ये भी जरूर जानना चाहिए। कई पदकों से सम्मानिक लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। वो डेप्युटी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक गुरमीत सिंह ने दो विश्वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है। वह सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को परम विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल जैसे महत्वपूर्ण फौजी सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।