Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत सुर्खियों में रहने का हुनर खूब जानते हैं। उनके विरोधियों की तादाद भले ही बड़ी हो, लेकिन हरदा पर प्यार लुटाने वालों की तादाद भी कम नहीं। कुछ दिन पहले गुरुद्वारे में सफाई करते दिखे हरदा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को हरीश रावत ने सोशल मीडिया वॉल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, वीडियो में वो अपने आंसू पोंछते दिख रहे हैं। ये वीडियो जिस समय रिकॉर्ड किया गया, उस वक्त हरदा एक उत्तराखंडी लोकगीत सुन रहे थे। इसी को सुनकर उनकी आंखें भर आईं। वीडियो में हरीश रावत ने अपने भावुक होने की वजह भी बताई। दरअसल ऑडियो में सुनाई दे रहा गीत हरीश रावत के कामों को लेकर गाया गया है। बताया जा रहा है कि इसे अल्मोड़ा में रहने वाले एक लोकगायक ने गाया है। जिसमें हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान किए गए अच्छे कामों का जिक्र है।