Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: संसाधनों की कमी के बावजूद उत्तराखंड की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में छाई हुई हैं। रक्षा से लेकर शिक्षा तक...हर क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। अंजलि रावत ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। अंजलि ने कड़ी मेहनत से ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट इन फिलॉसोफी (D.Phil.-Law) कोर्स के लिए प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस तरह पहाड़ से निकली होनहार अंजलि अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगी। अंजलि रावत मूलरूप से तीर्थनगरी ऋषिकेश की रहने वाली हैं। उन्हें शैक्षणिक सत्र 2021-24 के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला है। यही नहीं उन्हें श्रीमती अंबृति साल्वे छात्रवृत्ति एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (विधि संकाय) द्वारा स्कॉलरशिप भी मिली है। इस अभूतपूर्व सफलता को हासिल करने वाली अंजली इससे पहले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ही शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बी.सी.एल.(LLM) एवं 2020-21 में मास्टर इन फिलॉसोफी (M.Phil.-Law) की शिक्षा पूर्ण कर चुकी हैं।