Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ी रास्ते इन दिनों खतरे का सबब बने हुए हैं। पहाड़ी रास्तों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। शायद ही कोई दिन गुजरता है जब उत्तराखंड से बरसात के कारण हुए हादसों की बुरी खबरें सामने नहीं आतीं। जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं, लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। पहाड़ों पर वाहन चलाना इन दिनों खतरे को निमंत्रण देने जैसा है। ऐसा ही कुछ यमुनोत्री में भी हुआ। यमुनोत्री जाते समय सिलक्यारा नामक स्थान पर पहाड़ी पर जबरदस्त भूस्खलन हो गया और एक गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि वाहन चालक एवं अन्य व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं लगी और एक गंभीर हादसा टल गया। हादसे के बाद वाहन चालक समेत अन्य व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। भूस्खलन की चपेट में आने से गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। फिलहाल सड़क को खोले जाने का काम चल रहा है। बताते चलें कि गंगोत्री नेशनल हाईवे सुक्खी टॉक के पास अवरुद्ध हो रखा है और राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट के पास मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।