Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड का प्रसिद्ध कैंची धाम। वो दिव्य और अलौकिक मंदिर जिसने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी बड़ी हस्तियों को आध्यात्म की राह दिखाई। इन लोगों ने भी माना कि उन्हें जीवन में सफल होने का सूत्र भारत के एक मंदिर में मिला। ये मंदिर बाबा नीम करौली का मशहूर कैंची धाम ही है। खूबसूरत पहाड़ी के बीच स्थित इस मंदिर को अब और दिव्य-भव्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार इसे चारधाम की तर्ज पर विकसित करेगी। जिलाधिकारी नैनीताल ने परियोजना तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी निगरानी की बात कही है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। निर्माण की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को दी गई है। 60 करोड़ के बजट से मंदिर में क्या-क्या काम होंगे, ये भी बताते हैं।