उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हॉट सीट बनेगी खटीमा, CM धामी को टक्कर देंगे कलेर?

सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे एसएस कलेर, प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए कार्यकारी अध्यक्ष
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Ss kaler khatima: Ss kaler will fight election from khatima
Image: Ss kaler will fight election from khatima

उधमसिंह नगर: इस बार के उत्तराखंड चुनाव बेहद मजेदार होने वाले हैं। और हों भी क्यों न, इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी रण में उतर चुकी है और पूरी तैयारी के साथ उत्तराखंड में चुनाव लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हाल ही में बीते मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। अब एसएस कलर के इस्तीफे के पीछे का मुख्य कारण भी जान लीजिए। एसएस कलेर ने बताया कि में खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने एक तगड़ा कंपटीशन सामने आ खड़ा है। अब देखना यह है कि भाजपा का अगला कदम क्या होता है। आम आदमी पार्टी की रणनीति की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने पहले ही चुनावी वादों का ऐलान कर दिया है और दिल्ली की तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने जा रही है। एसएस कलेर के इस्तीफे के बाद अब वे खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट के सामने चुनावी मैदान में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जल्द होगी 2648 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, कोर्ट ने दी खुशखबरी
उनके इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी में प्रदेश में 3 कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा की है। एसएस कलेर ने बताया कि उनका पूरा ध्यान अब खटीमा के चुनाव पर है और यही वजह है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं, अनंतराम चौहान को गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौड़ को तराई से कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। इसी के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार समिति में दीपक पालिका अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष घोषित किया है।इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की राय के आधार पर फैसले लेती है जबकि भाजपा और कांग्रेस ऐसा नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के नाम अनोखा रिकॉर्ड, रोपवे से जुड़ेंगी 7 मशहूर जगहें..शुरू हुआ काम
उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दरवाजे आम जनता के लिए सदैव खुले हुए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों के बीच उत्तराखंड में फैमिली पॉलिटिक्स हो रही है जिसमें दोनों दल एक दूसरे के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के ऊपर पर्दा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का चरित्र एक जैसा है। पहले 5 साल कांग्रेस ने उत्तराखंड को लूटा और अब 5 साल भाजपा ने लूटा और इन दोनों पार्टियों की इस फ्रेंडली पॉलिटिक्स को उत्तराखंड की जनता भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां स्पष्ट हैं। यहां एक प्रत्याशी दो विधानसभाओं से चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि एसएस कलेर के अनुभव का लाभ लेते हुए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी।कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता उत्तराखंड में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।