Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: समय से प्रमोशन का सपना देख रहे उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर आखिरकार आ ही गई है रैंकर्स पुलिस परिणाम आखिरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से घोषित हो गया है। ऐसे में नागरिक पुलिस और अभिसूचना के मुख्य आरक्षी के 394 पद और सशस्त्र पुलिस के मुख्य आरक्षी के 215 पद सहित पीएसी एवं आईआरबी में मुख्य आरक्षी के 249 पदों के लिए प्रमोशन की सौगात पुलिसकर्मियों को मिल गई है। इससे पहले बीते 4 सितंबर 2021 को एक कॉन्स्टेबल की याचिका पर सुनवाई के उपरांत नैनीताल हाईकोर्ट हेड-कॉन्स्टेबल से सब इंस्पेक्टर प्रमोशन परिणाम पर रोक लगा चुका है, जिसमें वर्तमान समय तक कोर्ट से कोई राहत की खबर दिखाई नहीं हैं.