Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: बीते गुरुवार को हाईकोर्ट ने चार धाम को लेकर सुखद फैसला सुनाया। लंबे समय से यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा के रास्ते खोल दिए हैं। जिसके बाद से ही प्रदेश सरकार चार धाम की यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। यात्रा आने वाले शनिवार यानी कि 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात ट्वीट करके चार धाम यात्रा के शुरू होने की खुशखबरी दी और कहा कि 18 सितंबर से राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी और पर्यटन विभाग आज इस सिलसिले में एसओपी जारी कर सकता है। इसी बीच मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने भी पर्यटन समेत यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की और चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।