उत्तराखंड: 11 जिलों में अगले 2 दिन होगी मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand Heavy rain: Heavy rain likely in 11 district of uttarakhand 17 September
Image: Heavy rain likely in 11 district of uttarakhand 17 September

चमोली: उत्तराखंड में आफत की बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर तबाही हुई है। लोग बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग की मानें तो 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 2 दिन उत्तराखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। फिलहाल प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ है, लेकिन कई जगह सड़कें बंद हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ीसैंण में अवरूद्ध पड़ा हुआ है। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारू हैं। भारी बारिश के चलते पहाड़ों में चट्टानों के टूटने की घटनाएं हो रही हैं, तो वहीं मैदानों में जलभराव दिक्कतें बढ़ा रहा है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर चटक धूप रही, लेकन शाम को आसमान काले घने बादलों से घिर गया और ज्यादातर इलाकों में बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पर बड़े भूकंप का खतरा, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जमीन में हलचल.. पढ़िए रिसर्च
रुड़की में लगातार दो घंटे की बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों से लेकर घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नालों में उफान आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री मार्ग ब्रह्मखाल में दो दिन से बंद है। बागेश्नर में भारी बारिश से दो मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार होने की संभावना है। कल भी मौसम खराब रहेगा। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में तेज बौछार के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।