केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। इस बात पर किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Pushkar singh dhami will be cm face of bjp in uttarakhand
देहरादून: बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो चुकी है। केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। इस बात पर किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। बीजेपी के केंद्रीय चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह और सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में थे। यहां एक के बाद एक कई बैठकों का दौर चला। सरकार, संगठन व कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोला गया। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी फिर सत्ता में आएगी और धामी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस को भूतपूर्व पार्टी करार दिया तो वहीं आम आदमी पार्टी पर राज्य में झूठ फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चारधाम यात्रा को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया, जबकि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मंगलवार से खुलेंगे 5वीं तक स्कूल, गाइडलाइन जारी..आप भी पढ़िए
प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और वे भी मानते हैं कि वर्तमान और भविष्य बीजेपी का है। कांग्रेस तो भूतपूर्व पार्टी हो गई है। प्रहलाद जोशी ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप फौजी को फोटो दिखाकर वोट मांग रही है, जबकि इसी पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर फौज का अपमान किया था। आप के दिल्ली मॉडल की हवा निकल चुकी है, और अब वो उत्तराखंड में झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। विधानसभा चुनाव में हमने 60 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जिसमें हम कामयाब होंगे। उन्होंने विकास को गति देने के लिए धामी सरकार की तारीफ भी की। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे।