Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार एक सुखद खबर लेकर सामने आई है। आखिरकार 5 साल के बाद उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है। प्रथम चरण में तकरीबन 1500 पदों पर भर्तियां होना तय हुआ है। जी हां, बेरोजगारी के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना हर एक युवा का सपना है। और इस सपने को साकार करने में उत्तराखंड सरकार युवाओं की मदद कर रही है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड सरकार कई बंपर भर्तियां लेकर आ चुकी है। एक बार फिर सरकार ने बेरोजगार युवाओं की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। तकरीबन 5 साल के बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाली गई है। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों और प्रस्तावित रिक्तियों को मिलाकर कुल 2500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से पहले चरण में 1500 पदों पर ही भर्ती की अनुमति शासन ने दी है। 856 कॉन्स्टेबल रैंकर्स परीक्षा के जरिए पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल इन पदों को शासन ने अभी रिक्त नहीं माना है। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही इनके पद रिक्त माने जाएंगे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर अगले साल तक एक और भर्ती आयोजित हो सकती है.