Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। एमबीपीजी कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य समेत पांच प्रोफेसरों पर अश्लील व आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्राचार्य समेत पांचों प्रोफेसरों पर आइपीसी की धारा 354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं प्राचार्य ने भी महिला प्रोफेसर के ऊपर गालीगलौज, धमकाने व जबरन वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।कोतवाली में दी तहरीर के मुताबिक महिला प्रोफेसर ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. बीआर पंत एवं उनके सहयोगी प्रोफेसर डा. विनय, डा. नवल लोहनी, डा. सुरेश टम्टा एवं डा. शिव सिद्ध के ऊपर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ ही छेड़खानी और अश्लील व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से लगातार उनके साथ उत्पीडन किया जा रहा है। आरोप है कि उनके साथ अश्लील और अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा था।