Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे. लगातार हो रही बारिश ने लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर रखी हैं. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हर जगह बरसात अपना कहर बरसा रही है. लगातार होती बारिश से कई सड़कें बंद हैं और कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है. कई जगह ऐसी है जहां बिजली नहीं है और गांव अंधेरे में डूबे हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर यानी कि आज देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बरसात हो सकती है. ऐसे में उन जिलों के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी. आइए अब जानते हैं कि वे जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने बारिश की वजह से चेतावनी जारी की है. राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं.