उत्तराखंड: 7 अक्टूबर से 7 शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, 2 मिनट में पढ़ें गुड न्यूज

उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों में शुरू होगी हेली यात्रा, जानिए किन शहरों में होगी शुरू और क्या रहेगा रूट
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Helicopter service: Helicopter service to start in uttarakhand 7 city
Image: Helicopter service to start in uttarakhand 7 city

देहरादून: उत्तराखंड से एक सुखद खबर सामने आ रही है। अखिरकार उत्तराखंड में हेली सेवाओं के संचालन का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। सात अक्तूबर से उत्तराखंड के सात शहरों में हेलीकॉप्टर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जी हां, स्वयं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया आने वाली 7 अक्टूबर को हेली सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के साथ उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। सिंधिया ने कहा कि सात अक्तूबर को जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा और फिर 7 शहरों के लिए हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया भी मौजूद रहे। आगे जानिए

यह भी पढ़ें - केदारनाथ के लिए 1 अक्टूबर से हेलीकॉप्टर सेवा, रद्द बुकिंग के पैसे यात्रियों को वापस
चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में शुरू होने जा रही हेली सेवा का रूट क्या रहेगा। आने वाली 7 अक्टूबर से देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से गौचर, हल्द्वानी से हरिद्वार, पंतनगर से पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा, गौचर से सहस्त्रधारा और हल्द्वानी से धारचूला के बीच हेली सेवाओं का संचालन होगा। इसी के साथ उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इनमें से 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। आठ की टेंडर प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जाएगी।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर पवन हंस की हेली सेवा महंगी होने का मुद्दा उठाया था जिसके बाद देहरादून से श्रीनगर 42 फीसद देहरादून से गौचर से 50 फीसद किराया कम कर दिया गया है।