Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का कहर कम होते ही अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। होमगार्ड्स के खाली पदों को भरने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स देहरादून जनपद की ओर से 108 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिन लोगों के पास पांचवी और आठवीं पास का सर्टिफिकेट है, वो होमगार्ड पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निशुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2021 है। भर्ती संबंधी हर डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स देहरादून जनपद की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पिछले साल इस पद के लिए निकाले गए समस्त आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। होमगार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का पांचवी या आठवीं पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। देहरादून जिले में होमगार्ड के 108 पदों पर भर्ती होनी है।