उत्तराखंड: करोड़ों की लागत से चमकेंगी 10 जिलों की 28 सड़कें, CM ने दी वित्तीय स्वीकृति

विभिन्न विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय स्वीकृति। आगे पढ़िए कौन कौन सी सड़कें चकाचक होंगी
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pushkar singh dhami: Cm pushkar singh dhami gave financial permission to several projects
Image: Cm pushkar singh dhami gave financial permission to several projects

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 223.07 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत छड़नदेव-गैडाली-चनौली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 180.55 लाख, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 140.26 की वित्तीय स्वीकृति, राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02 कार्यों हेतु 1002 लाख, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत काण्डा-डौन-परेवा अमगढ़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य हेतु 139.13 लाख, विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के अन्तर्गत विभिन्न 10 निर्माण कार्यों हेतु 600.82 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। आगे पढ़िए किस जिले में कौन सी सड़क चकाचक होगी. आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 7 अक्टूबर से 7 शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, 2 मिनट में पढ़ें गुड न्यूज
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पेशन कम्पोनेंट प्लान के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर मंस कठपुलियाछिना से भोलनानाघर तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 19.62 लाख, राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत मालदेवता-सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग का सुधारीकरण हेतु 193.70, विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अन्तर्गत ग्राम देवलीधार से सुरंग तक मोटर मार्ग का नव निर्माण हेतु 45 लाख, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत फूलचट्टी-जानकीचट्टी मोटर मार्ग के अन्तिम छोर से प्रारम्भ कर जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग को क्रॉस करते हुये लो0नि0वि0 निरीक्षण भवन तक मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 36.17 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने सी०आर०आई०एफ० (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत नैनीताल में गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के कि०मी० 24 से कि0मी0 41 तक सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 71.47 लाख की वित्तीय स्वीकृति, सी0आर0आई0एफ के अन्तर्गत टिहरी-हिण्डोलाखाल-देवप्रयाग-व्यासघाट बिलखेत के सुधारीकरण आदि हेतु 64.02 लाख, जनपद नैनीताल के घुघुतियाधार बेतालघाट-खैरना सुयालबाड़ी-ओड़ाखान-पसियापानी-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 166.91, जनपद नैनीताल में रामनगर-कालाढूंगी सितारगंज-बिजटी मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 77.54 लाख, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में लक्षमोली हिसरियाखाल-जामणीखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु 86.68 लाख, जनपद पौड़ी में स्व० जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग में दिशा सूचक / साईनेज के कार्य हेतु 114.55 लाख, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में कैश बैरियर एवं साइनेज के कार्य हेतु 71.42, जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तरकाशी लम्बगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 409.89 लाख, जनपद अल्मोड़ा में विभिन्न मोटर मार्गों में साईनेज/सुरक्षात्मक कार्य हेतु 142.29 लाख, विधानसभा क्षेत्र मसूरी में लम्बीधार किमाड़ी देहरादून मोटर मार्ग में सुधारीकरण / साईनेज का कार्य हेतु 268.77 लाख, विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन में धुमाकोट पीपली मोटर मार्ग में डिफैक्ट कटिंग, मरम्मत व स्क्वर निर्माण हेतु 197.89 लाख, उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनसाली-तिलवाड़ा (चारधाम यात्रा) मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 149.02 लाख, आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में होमगार्ड की भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
जनपद देहरादून में सहिया-क्वानु मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 650 लाख, पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 650 लाख, वड्डा-चमना (अनु०ग्राम) बुरांसी मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं पक्कीकरण हेतु 740 लाख, जनपद टिहरी में बडवाला जुड्डो मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 40.56 लाख, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में बागवान-जामणीखाल मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 73.93 लाख, जनपद देहरादून में अन्ना हजारे चौक में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 80.63 लाख, देहरादून में चांदनी चौक में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 135.09 लाख, जनपद देहरादून में माजरा-बुड्डी में शेखोवाला-धर्मावाला मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 197 लाख, जनपद बागेश्वर में राज्य मार्ग-11 में सेफ्टी कार्य हेतु 104.65 लाख, जनपद अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 591.42 लाख, विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में जालीखान-उत्तमछानी-नौबाडा मोटर मार्ग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु 25.98 लाख, जनपद चमोली में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग में साईनेज / रोड सेफ्टी कार्य हेतु 234.81 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।