Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल हम सबके लिए मुसीबत लेकर आया। लॉकडाउन लगा तो लोग घरों में कैद हो गए, लाखों लोगों को जॉब गंवानी पड़ी। इस बुरे वक्त में भी कुछ लोग थे, जिन्होंने सेवाभाव से अपनी ड्यूटी निभाई और लोगों की हरसंभव मदद की। ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अब राज्य सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी कड़ी में पुलिसकर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहन राशि देकर उनके काम का सम्मान किया जाएगा। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एकमुश्त 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने अपने काम से हर किसी का दिल जीत लिया। मुसीबत के वक्त में खाकी लोगों की सच्ची मित्र बनकर सामने आई। खाना, दवाएं और मरीजों को ऑक्सीजन तक मुहैया कराई। अब पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।