उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, मची चीख-पुकार..फरिश्ता बनकर आई छात्रा लता नगरकोटी

नैनीताल कैंची धाम आ रही कार अनियंत्रित होकर बलदीयाखान के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, छात्रा लता नगरकोटी बनी मददगार
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital Lata nagarkoti: Lata nagarkoti saved people life in nainital
Image: Lata nagarkoti saved people life in nainital

नैनीताल: सबसे पहले हम नैनीताल के डीएसबी परिसर की छात्रा लता नगरकोटी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। उनके एक क्विक एक्शन ने मुश्किल में फंसे 8 लोगों की जान बचा ली। कहते हैं अगर आपकी आंखों के सामने कोई हादसा हुआ है तो 1 सेकंड की भी देर न कीजिए। क्या जाने आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी की जिंदगी बचा ले। यह बात तो आप जानते ही हैं कि उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यह खबर नैनीताल जिले से है जहां एक कार बलदीयाखान के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 पर्यटक घायल हो गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तिलक नगर, दिल्ली निवासी हरदीप सिंह पर्यटकों को लेकर आ नैनीताल रहे थे। जैसे ही कार बल्दियाखान क्षेत्र में पहुंची तो वहां कोहरे और बारिश के चलते दिखना मुश्किल हो गया था। सड़क का अंदाजा नहीं हुआ और कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। चालक ने ब्रेक मार कर वाहन पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वाहन का पिछला हिस्सा खाई की ओर उतर गया। गनीमत रही कि करीब 200 मीटर नीचे पेड़ से टकराकर कार रुक गई। इसके बाद चालक हरदीप ने किसी तरह खाई से बाहर निकल आवाज लगाई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर: नदी में बहे दो बच्चे..1 शव मिला, 1 लापता
चीख-पुकार सुनकर हल्द्वानी से नैनीताल जा रही डीएसबी कॉलेज की छात्रा लता नगरकोटी ने घायलों को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की। मदद करती हुई छात्रा को देखकर दो बाइक सवार युवक भी उनकी मदद के लिए आगे आए। छात्रा लता नगरकोटी और युवकों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे तक रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। छात्रा लता ने बताया वो बस से हल्द्वानी से नैनीताल जा रही थी, तभी उनको कार खाई में गिरते दिखी। ये देखकर वो बस अब उतर गई। उन्होंने पुलिस और स्थानीयों की मदद से घायलों को निकालने में सहयोग किया।