आज उत्तराखंड के 5 जिलों में मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम..भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। सतर्क रहें।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast 26 September: Heavy rain likely in 5 district of uttarakhand 26 September
Image: Heavy rain likely in 5 district of uttarakhand 26 September

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके लगातार जारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फिलहाल उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग भी यातायात के लिए सुचारू है, लेकिन आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के 5 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। जिन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है, उनमें नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की संभावना है। बात करें राजधानी देहरादून की तो दून और आसपास के इलाकों में आज भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें - टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, खतरे की जद में सरोट गांव..खाली होने लगे मकान
मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दिन में ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रह सकती है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिसके बाद बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई। रुद्रप्रयाग में बारिश से 90 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग बदहाल हैं। कुमाऊं मंडल में पहाड़ी दरकने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटे बंद रहा। 30 सितंबर तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। ऐसे में हर स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।