देहरादून: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा कृपया ध्यान दें। उत्तराखंड सरकार की तरफ से पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती संबंधी हर डिटेल के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। कुल कितने पदों पर भर्ती होने है ये तो आपने जान ही लिया। सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने 1521 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं। सीधी भर्ती में जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, पीएसी - आईआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन (पुरुष) के 291 और महिलाओं के 133 पद शामिल हैं। राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार कांस्टेबल भर्ती करवा रहा है। आगे पढ़िए