Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीते साल गलवान घाटी में चीन ने जो किया, उसे लेकर देशभर मे आज भी आक्रोश है। 15 जून को हुए सैन्य टकराव में भारत ने अपने 20 जांबाजों को खो दिया था। इस घटना के बाद से भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की असमामान्य गतिविधियों की खबर लगातार सामने आ रही है। अब चमोली जिले के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबर है। खबर है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने भारतीय सीमा में बाड़ाहोती क्षेत्र के पास बने एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि उत्तराखंड सरकार ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। सीमा पर चीन की बढ़ती गतिविधियों ने राज्य की खुफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में टेंशन देने के बाद चीन ने उत्तराखंड के बाड़ाहोती इलाके को टारगेट किया है। बीती 30 अगस्त को बाड़ाहोती के पास 100 से अधिक चीनी सैनिक पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कच्चा पुल तोड़ दिया। आगे पढ़िए