Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: रोजगार इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह बात सब भली-भांति जानते हैं और हालात भी यही कह रहे हैं कि उत्तराखंड में बेरोजगारी अपने चरम पर हैं। ऐसे में भाजपा सरकार उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर दे चुकी है। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आईटीआई परिसर में मेघा रोजगार शिविर मेले का उद्घाटन किया। इस रोजगार मेले में कुल 23 प्राइवेट कंपनियों ने युवाओं को उनकी कंपनी में नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में कुल 994 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 994 में से 195 अभ्यर्थियों को मौके पर कंपनी द्वारा जॉब ऑफर लेटर दिया गया और 86 अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा चयनित करते हुए दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया है।