उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी, शुरू हो गई ठंड..आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियां बर्फ में लिपटी नजर आ रही हैं। बंदरपूंछ, सप्त ऋषि कुंड में भी बर्फबारी हुई है, जिससे निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Snow fall in uttarakhand heavy rain likely in 11 district
Image: Snow fall in uttarakhand heavy rain likely in 11 district

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम बदलाव की ओर है, लेकिन बारिश से राहत नहीं मिल रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते कभी चटक धूप तो कभी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी खबर है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के ऊपर बंदरपूंछ और सप्त ऋषि कुंड में भी बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के बाद ठंड का अहसास होने लगा है। हर तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। बात करें अगले 24 घंटों की तो मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: गांव के लोगों ने सरकार को दिखाया आईना, किसी ने नहीं सुनी तो खुद बना दी सड़क
राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन दून में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें तालाब बन गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी चौक, एश्लेहाल आदि चौराहों पर जबरदस्त जलभराव हो गया है। मसूरी में भी घना कोहरा छाया हुआ है, ठिठुरन बढ़ गई है। हरिद्वार में मौसम साफ है। आज पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम खराब होने की वजह से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टंगणी के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। जिससे हाईवे पर आवाजाही बाधित है।