उत्तराखंड में आज से बदल गया स्कूल खुलने का वक्त, पढ़िए पूरी गाइडलाइन

1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूल खुलने का समय सुबह 9:30 बजे हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Schools timing change: Schools timing change in uttarakhand guidelines
Image: Schools timing change in uttarakhand guidelines

हरिद्वार: फिलहाल उत्तराखंड में ग्रीष्म काल के समय के मुताबिक स्कूल खुल रहे थे। अब तक स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुल रहे थे लेकिन 1 अक्टूबर यानी आज से यह समय बदल गया है। शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही आदेश जारी कर दिया गया था और कहा गया था कि 1 अक्टूबर से उत्तराखंड के सभी विद्यालय सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है के गाइडलाइन का पालन करें। SOP का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार जिले के लिए हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अलग आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा है कि विद्यालयों के संचालन के सम्बन्ध में शिक्षक संगठनों द्वारा की गई वार्ता एवं उनके अनुरोध पर जनपद के समस्त माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों के संचालन का समय 16 अक्टूबर 2021 से शीतकालीन किये जाने का निर्णय लिया गया है.. इसका मतलब यह हुआ कि उत्तराखंड के बाकी जिलों में 1 अक्टूबर यानी आज से स्कूल सुबह 9:30 बजे खुले जबकि हरिद्वार में यह नियम 16 अक्टूबर से लागू होगा। आगे पढ़िए गाइडलाइंस

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूल खुलने का समय, 2 मिनट में पढ़िए काम की खबर
बच्चे केवल 4 घंटे पढ़ाई करेंगे लेकिन शिक्षकों को स्कूल बंद होने के समय पर ही स्कूल से जाना होगा। निर्देशों के अनुसार विद्यालय में मात्र 4 घंटे शिक्षण कार्य किया जाना है, साथ ही एमडीएम और असेंबली को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है। जिज्ञासा करने पर निदेशक महोदया द्वारा स्पष्ट कहा गया है, की पूर्व के शासनादेश विद्यालय संचालन का समय शीतकालीन हेतु 9:30 प्रातः से 3:30 अपराह्न तक निर्धारित है किंतु कोविड- 19 हेतु जारी एस ओ पी के क्रम में अभी भी मात्र 4 घंटे ही शिक्षण कार्य विद्यालयों में होगा शिक्षक निर्धारित समय तक अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे अतः छात्र छात्राओं के लिए प्रातः 9:30 बजे से 1:30 बजे तक विद्यालय समय निर्धारित होगा अध्यापक साथ 3:30 बजे तक विद्यालय में ऑनलाइन एवं अन्य क्रियाकलाप करेंगे।