Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आने वाले दिनों में आप रेल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 01 अक्टूबर, 2021 यानी कि आज से निम्न रेल गाड़ियों के समय में संशोधन कर दिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की सुरक्षा हेतु एवं अन्य परिचालनिक कारणों से 01 अक्टूबर, 2021 से रेल गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। चलिए आपको सभी ट्रेनों का शेड्यूल बताते हैं।
1) रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 07:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:15 बजे प्रस्थान करेगी।
2) 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 11:45 बजे की जगह संशोधित समय 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 12:02 की जगह संशोधित समय 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं लालकुआं से वर्तमान समय 12:40 बजे के स्थान पर ट्रेन संशोधित समय 12.30 बजे छूटेगी।
3) 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 09:05 बजे के स्थान पर 20 मिनट पहले संशोधित समय 08:45 बजे प्रस्थान करेगी।
4) 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 15:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:10 बजे प्रस्थान करेगी।
5) 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 22:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:50 बजे छूटेगी। 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 10:10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
6) 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11:40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11:55 बजे पहुुंचेगी।
7) 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23:45 बजे पहुुंचेगी। 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07:15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:20 बजे पहुुंचेगी। आगे पढ़िए