Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: कांग्रेस अंदरूनी राजनीति के चलते इन दिनों मुसीबत में आ रखी है। यह तो तय है कि अमरिंदर सिंह जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले हैं। वहीं कांग्रेस को छोड़कर जाने से पहले उनकी ही पार्टी के लोग जमकर कैप्टन अमरिंदर की आलोचना कर रहे हैं। हमारे हरदा भी उनमें हैं। हाल ही में हरदा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बयान दिया था। हरदा ने कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने वाले बयान पर कहा था कि वह (अमरिंदर सिंह) “किसी तरह के दबाव में हैं।” कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत की टिप्पणी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि रावत के दावे और आरोप को झूठा बताया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि "रावत के दावे और आरोप “अपमानजनक” हैं। मैं उनके जबरदस्त झूठों से हैरान हूं"