देहरादून: उत्तराखंड के नौजवानों के लिए जल्द ही नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं. सरकार द्वारा राज्य के अशासकीय स्कूलों में शिक्षक-कार्मिकों की भर्ती पर लगी रोक को वापस ले लिया है. नई व्यवस्था में सरकार ने पूर्व में कैंसिल भर्ती को तो बहाल किया ही है. साथ ही नई भर्ती को भी अनुमति दे दी है. एक दो दिन के अंदर इसके विधिवत आदेश जारी होने की संभावना है. बता दें की राज्य के अशासकीय स्कूलों में टीचर तथा कर्मचारियों के लगभग एक हजार पद रिक्त हैं. माना जा रहा है कि इससे करीब एक हजार बेरोजगार युवाओं के रोजगार अवसर खुल गए तो अशासकीय विद्यालयों में पठन पाठन भी पटरी में आने की उम्मीद है. इस साल कोरोना की दूसरी लहर आने पर सरकार ने सभी भर्तियों पर रेाक लगा दी थी. अप्रैल में अशासकीय स्कूलों में भर्तियों प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था.