Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: क्यारकुली-भट्ठा गांव। देहरादून की हरी-भरी वादियों में बसा ये गांव इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में पर्यावरण संरक्षण, बिजली-पानी और स्वच्छता को लेकर ऐसे शानदार काम हुए कि खुद प्रधानमंत्री भी इस गांव के मुरीद हो गए। बीते 2 अक्टूबर का दिन इस गांव के लोगों के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों से बात की। उनके काम को सराहा। इस तरह उत्तराखंड का ये गांव देशभर के गांवों के लिए मिसाल साबित हो रहा है। क्यारकुली-भट्ठा गांव में हर स्तर पर सराहनीय काम हुए हैं। यहां घर-घर में नल-जल की सुविधा है, बिजली कनेक्शन लगा है। शौचालय की व्यवस्था है, साथ ही गांव की सभी नालियां अंडरग्राउंड हैं। मसूरी के पास बसा ये गांव देहरादून से 30 किलोमीटर दूर है। एक वक्त था जब यहां के लोगों को पेयजल के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर घर में पानी पहुंच रहा है। सुविधाएं विकसित होने लगीं तो यहां पर्यटकों की आमद भी बढ़ रही है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस गांव में 35 होम स्टे हैं।