उत्तराखंड घूमने आए 5 कोरोना पॉजिटिव पर्यटक ‘गायब’, ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने

कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगह गए होंगे। इससे इन क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Nainital Coronavirus missing tourist: Coronavirus positive 5 people missing in nainital
Image: Coronavirus positive 5 people missing in nainital

नैनीताल: कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन की सतर्कता जरूर कम हो गई है। मामला नैनीताल का है, जहां प्रशासन की लापरवाही के चलते कोरोना का जोखिम बढ़ गया है। दरअसल यहां शुक्रवार को नैनीताल घूमने आए पांच लोगों ने दिल्ली में कोरोना जांच कराई थी। जिसमें ये सभी पॉजिटिव पाए गए। चिंता वाली बात ये है कि प्रशासन को ये तो पता है कि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, लेकिन ये पर्यटक कहां गए, ये नहीं पता है। वीकेंड पर नैनीताल पहुंचे हजारों सैलानियों की भीड़ में शामिल पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इन सैलानियों को खोज नहीं सकी है। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को नैनीताल आने से पहले 5 पर्यटकों ने दिल्ली में कोरोना जांच कराई थी। जांच के बाद ये लोग नैनीताल घूमने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब बेरोकटोक होगी चार धाम यात्रा
सोमवार को खबर मिली कि इन पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। तब दिल्ली के स्वास्थ्य महकमे ने इन लोगों के फोन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन किसी का भी फोन नहीं मिला। दिल्ली प्रशासन ने इसकी सूचना नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तब से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देर शाम तक किसी से भी संपर्क नहीं हुआ था। दिल्ली में कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगह गए होंगे। इससे इन क्षेत्रों में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। जांच में पता चला है कि इन पांच में से 4 लोगों ने खुद को नैनीताल निवासी लिखवाया है, जबकि एक ने खुद को काठगोदाम का रहने वाला बताया है। पुलिस इन पांचों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।