Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। तिकुनिया में किसानों के प्रदर्शन के दौरान सांसद पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की गाड़ी से कुछ किसानों के कुचले जाने के बाद हिंसा की आग भड़क उठी, जिसमें 8 लोग मारे गए। पड़ोसी राज्य यूपी में हुई इस घटना का असर उत्तराखंड में भी दिख रहा है। उत्तराखंड के कई मैदानी जिलों की सीमा यूपी से सटी है, ऐसे में यहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरिद्वार जिले में भी उपद्रव होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद यहां अलर्ट जारी करते हुए यूपी की सीमाओं से सटे गांवों पर पुलिस और खुफिया विभाग को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों पर पुलिस और खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है। ऊधमसिंहनगर में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। खुफिया एजेंसियों ने सरकार को इस तरह के इनपुट दिए हैं कि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में किसान उग्र हो सकते हैं।