Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से 25 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2056 पदों पर भर्ती की जाएगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जनरल कैटेगरी के 810 पद, एससी कैटेगरी के 324 पद, एसटी कैटेगरी के 162 पद, ओबीसी कैटेगरी के 560 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 200 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 41,960 रुपए प्रारंभिक मूल वेतन दिया जाएगा। अब यह भी जान लीजिए क्या-क्या योग्यताएं मांगी गई है। उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रिलिमनरी परीक्षा नवंबर / दिसंबर 2021 में आयोजित किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, समूह 'ग' में बंपर भर्तियां..जानिए डिटेल