Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: सरकार बेटियों को सुरक्षा देने की बात कह रही है, उन्हें बचाने की अपील कर रही है, लेकिन सच ये है कि अब बेटी के माता-पिता होने में डर लगता है। मासूम बच्चियां लोगों की बदनीयत का शिकार हो रही हैं। कब, कहां कौन सा भेड़िया उन पर घात लगाए बैठा हो, इस बारे में सोचकर ही दिल दहल जाता है। हल्द्वानी की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी भी ऐसे ही दो भेड़ियों का शिकार बन गई। बीते 29 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसे तलाशने के बाद बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने लड़की की तलाश करना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह नाबालिग का शव रेलवे लाइन के समीप जंगल से बरामद हुआ। किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी।