उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलने वाला है? मिल रहे हैं संकेत

विश्वविख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करने की तैयारी की जा रही है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Corbett national park name change: Uttarakhand Corbett national park name may change
Image: Uttarakhand Corbett national park name may change

नैनीताल: नाम बदलने की राजनीति...देश के कुछ राज्यों में यह दौर चल रहा है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा है। अब संकेत मिल रहे हैं कि उत्तराखंड क्षेत्र कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदला जा सकता है। न्यूज़ हाइट की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करने की तैयारी की जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर इसके संकेत किसने दिए? दरअसल 3 अक्टूबर को केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे थे। इस दौरान इस बात के संकेत मिले हैं। कॉर्बेट पार्क के भ्रमण के दौरान न सिर्फ अधिकारियों से उन्होंने इस संबंध में बात की बल्कि धनगढ़ी स्थित म्यूजियम में रखे विजिटर बुक में भी उनके संदेश में पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क लिखा हुआ है.. दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बाघों के संरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के समापन के मौके पर कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह धनगढ़ी स्थित म्यूजियम पहुंचे। उन्होंने कॉर्बेट पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी ली। न्यूज़ रिपोर्ट में बताया गया है कि बाद में सभी अधिकारियों के समक्ष कॉर्बेट पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क रखने की बात कही। अब माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करेगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, 2 मिनट में पढ़ लीजिए